उन्नाव में खेत के पास युवक का शव मिला:गले पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के महबूबखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह खेत के पास एक युवक का शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या की आशंका के साथ मामले की जांच कर रही है। महबूबखेड़ा निवासी सोनाली पत्नी अर्जुन पासी ने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे डायल 112 पर सूचना दी कि उनके देवर करन (25), पुत्र अंबरलाल का शव गांव के बाहर पड़ा है। सूचना पर औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में करन का शव रामसजीवन के खेत के पास मिला। पुलिस ने घटनास्थल देखा और जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक, करन बुधवार शाम धान पीटने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच पुलिस आसपास के इलाके और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। करन की मौत कैसे हुई और उसके गले पर चोट के निशान कैसे आए, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। सीओ बांगरमऊ हर्ष मोदी ने बताया कि युवक का शव गांव के बाहर खेत के पास मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)