महराजगंज के रसोइया श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र:न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और 12 महीने का मानदेय मांगा
महराजगंज के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रसोइया श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को नौ सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। इसमें उन्होंने न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और 12 महीने का नियमित मानदेय देने की मांग की है। राष्ट्रीय मध्यान्ह रसोइया फ्रंट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 15 दिसंबर 2020 के आदेश का जिक्र किया है। संगठन का कहना है कि अभी मिल रहा दो हजार रुपये का मानदेय परिवार चलाने के लिए काफी नहीं है। रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से भुगतान हो और छात्र संख्या की अनिवार्यता खत्म की जाए। विधवा, तलाकशुदा और उम्रदराज महिला रसोइयों की आजीविका सुरक्षित रखने की भी मांग की गई है। इसके अलावा, उन्हें लगातार सेवा में रखने, हर साल नियुक्ति व सेवा विस्तार की प्रक्रिया खत्म करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग भी शामिल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, जिला सचिव रामसेवक और जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने सरकार से इन मांगों पर विचार करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)