वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने से हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने से हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा मिलने से हड़कंप, IRCTC ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत की, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, यात्री को परोसे गए दाल-चावल में कीड़ा मिला। इसके बाद उसी कोच में मौजूद कुछ अन्य यात्रियों ने भी खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। घटना सामने आने के बाद कई यात्रियों ने खाना खाने से मना कर दिया, जिससे ट्रेन में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ने तुरंत कार्रवाई की। संबंधित कैटरिंग वेंडर पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही वेंडर को नोटिस जारी कर कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि भोजन एक निजी कंपनी द्वारा सप्लाई किया गया था। IRCTC ने इस लापरवाही को बेहद गंभीर मानते हुए संबंधित किचन को सील कर दिया है। साथ ही वहां सफाई, डीप क्लीनिंग और पेस्ट कंट्रोल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

IRCTC ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्था ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए आश्वासन दिया कि आगे से कैटरिंग सेवाओं की निगरानी और सख्त की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल के समय में वंदे भारत ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर रेलवे की प्रीमियम सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है।