विशुनगढ़ में सजी 'मिशन शक्ति' की चौपाल:महिलाओं को कानूनी अधिकार व हेल्पलाइन नंबर बताए
नारी सुरक्षा और नारी सम्मान को समर्पित 'मिशन शक्ति' फेज-5.0 अभियान के तहत बुधवार को कस्बा विशुनगढ़ में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम ने इस दौरान महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। चौपाल के दौरान महिला कांस्टेबल रमा, मधु, प्रतिमा और सुचेता ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़छाड़ या संकट की स्थिति में वे बिना डरे तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और पुलिस से बेझिझक संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)