लखनऊ में टीएसआई और सिपाही ने 500 रुपए घूस ली:वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड हुए, विभागीय जांच का आदेश
लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के एक टीएसआई और सिपाही ने 500 रुपए की घूस ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात विभाग ने दो ट्रैफिककर्मियों पर कार्रवाई कर दी। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर कबीर अहमद और सिपाही राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी ट्रैफिक को मामले की जांच सौंपी गई है। वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी छोड़ने के बदले रुपए लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सिपाही अपने हाथों में 500 का नोट लेकर पिछली जेब में रखता दिख रहा है। इस दौरान घूस देने वाला व्यक्ति मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को लेकर आलोचना शुरू कर दी। अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की आगे जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)