लखनऊ पहुंची एक्ट्रेस मौनी रॉय:शहर के जायके और जुबान कि जमकर तारीफ किया , फैंस ने साथ लिया सेल्फी

Oct 23, 2026 - 22:59
0
लखनऊ पहुंची एक्ट्रेस मौनी रॉय:शहर के जायके और जुबान कि जमकर तारीफ किया , फैंस ने साथ लिया सेल्फी
अभिनेत्री मौनी रॉय शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। यहां उन्होंने एक ज्वेलरी शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शहर की जमकर तारीफ की और कहा कि लखनऊ से उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान मिलता है। जब भी वह यहां आती हैं, उन्हें एक अलग तरह का अपनापन महसूस होता है। कार्यक्रम के दौरान फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। मौनी रॉय ने ज्वेलरी की अहमियत बताते हुए कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। लखनऊ अपनी तहजीब, जायके और खास पहनावे के लिए जाना जाता है। उन्हें यहां के चिकन सूट बेहद पसंद हैं। जब भी वह आती हैं, चिकन के कपड़ों की खूब खरीदारी करती हैं। उन्होंने कहा, मुझे हमेशा इस बात का इंतजार रहता है कि लखनऊ कब आना होगा और यहां के चिकन सूट खरीदने का मौका मिलेगा। यहां के कपड़ों की अपनी अलग पहचान है। पुरानी इमारतें और लखनवी जुबान की कायल मौनी रॉय ने यहां के लोगों के बातचीत करने के अंदाज की भी तारीफ की । उन्होंने कहा कि यह शहर अपने आप में बेहद अद्भुत है। यहां की पुरानी इमारतें और लोगों की जुबान उन्हें बहुत पसंद है। लोगों का बात करने का लहजा इतना दिलकश है कि उनसे लगातार बात करते रहने का मन करता है। शहर की तहजीब और लोगों का व्यवहार इसे दूसरे शहरों से अलग बनाता है।उन्होंने कहा कि लखनऊ से मिलने वाला प्यार और सम्मान हमेशा याद रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User