यूपी-एमपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश जारी:अर्नब का असर, रेड-ऑरेंज अलर्ट भी; ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में गिरावट आई
चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिन के लिए 14 राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ आ गई। गंजाम के 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति जिलों में करीब 62 हजार लोग बाढ़ में फंसे हैं। NDRF की 54 टीमें 120 लोगों को एयरलिफ्ट कर चुकी हैं। दिल्ली में गुरुवार की देर रात बारिश हुई। IMD के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से 6.4°C कम और पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान है। सैटेलाइट मैप में देखें दक्षिण अंडमान सागर में बना नया सिस्टम देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 31 अक्टूबर- बिहार, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में तूफानी हवाएं चलेंगी। 1 नवंबर- ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है। देश आज के मौसम का हाल… राजस्थान-तूफान के कारण बारिश-ओले गिरे, 28 जिलों में अलर्ट राजस्थान में भी अर्नब चक्रवात के असर हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। आज भी 28 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में गुरुवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। हवा सर्द होने के कारण राजधानी में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, टोंक में भी बरसात हुई। जयपुर में कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें… MP में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर, 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से दो दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन, यानी 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। शुक्रवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 33 जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश और सर्द हवाओं से गुरुवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, आगरा-मथुरा समेत 20 शहरों में पानी बरस रहा यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, नोएडा, आगरा, मथुरा और जौनपुर समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। दिन में अंधेरे छाया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, अयोध्या और मुरादाबाद समेत 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ शहरों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 10 जिलों में बारिश, 33 में अलर्ट, 2 शहर में हैवी रेन का रेड अलर्ट
बिहार में अर्नब साइक्लोन के असर से पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। बेतिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, गोपालगंज समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी और मधुबनी में रेड अलर्ट, 4 जिलों में ऑरेंज और 27 में यलो अलर्ट है। रेड अलर्ट वाले जिलों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। 50-60kmph की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में बारिश ने बढ़ाई ठंड, 8.4° तक गिरा पारा तूफान 'अर्नब' का असर आज से कम होने लगेगा। तूफान का बचा हुआ हिस्सा कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है। यह अब उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके और कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी। हालांकि, रायगढ़ में रातभर से बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 18 जिलों में आज फिर बारिश का अलर्ट, 9 में ओले गिरने की चेतावनी हरियाणा में चक्रवात 'अर्नब' और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने आज फिर 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले गुरुवार को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल सहित कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30-40km/h की स्पीड से हवाएं चलेगी झारखंड के कई हिस्सों में फिलहाल बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नए लो प्रेशर एरिया विकसित होने से 30 अक्टूबर के बाद झारखंड में असर दिखने की संभावना है। इससे 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, 12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार 30 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस बीच राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बाद अब आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश, 5 में ऑरेंज, 4 में यलो अलर्ट चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर गढ़वाल के बाद आज कुमाऊं में भी दिखने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, यमुनोत्री और केदारनाथ में कल से बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 5 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)