मऊ के अमिला में 31 अक्टूबर को रोजगार मेला:3,200 पदों पर होगा चयन, 12 से 14 कंपनियां लेंगी हिस्सा

Oct 30, 2026 - 10:59
0
मऊ के अमिला में 31 अक्टूबर को रोजगार मेला:3,200 पदों पर होगा चयन, 12 से 14 कंपनियां लेंगी हिस्सा
मऊ के अमिला स्थित बाबा थानी दास इंटर कॉलेज में 31 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगाए जा रहे इस मेले में करीब 12 से 14 कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां लगभग 3,200 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय के मुताबिक, मेले में देश और विदेश से जुड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियों की ओर से तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक युवक-युवतियां rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा करेंगे शुभारंभ मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा करेंगे। उनके पास नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन तथा ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी है। बेरोजगार युवक-युवतियों से पहुंचने की अपील जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से तय तारीख और समय पर रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है। मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User