हाथरस में रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत:पड़ोसी के साथ खेत में जुताई करने गया था, मौके पर गई जान
हाथरस में स्थित हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रुहेरी गांव में गुरुवार रात खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 45 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 45 साल के बृजभूषण पुत्र रनवीर के रूप में हुई है। वह रूहेरी गांव का ही रहने वाला था। गांव में ही मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह एक पड़ोसी के ट्रैक्टर पर उसके खेत में जुताई करने गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। देर रात परिवार को घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर परिवार के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ की। पुलिस ने इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है। उसकी मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)