एटा में PET की पहली पाली की परीक्षा शुरू:3 स्तर की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश, बनाए गए 10 केंद्र
एटा में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को PET-2026 की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षार्थी सुबह 8 बजे से केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और प्रतिबंधित सामग्री पर खास नजर रखी गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का पालन कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता से समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। अनधिकृत लोगों को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पहले तैयारियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एटा में PET-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को हो रही है। जिले में इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा दिवस की पहली और दूसरी पाली में 3,552-3,552 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। तीनों परीक्षा दिवसों में कुल 21,312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के संचालन के लिए रिजर्व सहित 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे। इस दौरान एडीएम प्रशासन अजय नारायण सिंह, एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय, एसडीएम सदर श्वेता सिंह, सीओ कृतिका सिंह, अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। आयोग के पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)