कुलगाम में सेना का बड़ा एक्शन! लतीफ भट्ट समेत लश्कर के 2 आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। इनमें कमांडर लतीफ भट्ट भी शामिल है।
दि राइजिंग न्यूज़ | जम्मू-कश्मीर | 16 नवंबर 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में लश्कर का कमांडर लतीफ भट्ट भी शामिल बताया जा रहा है। इस कार्रवाई को कुलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। फिलहाल अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)