भास्कर अपडेट्स:शिक्षा मंत्रालय ने JNU के कुलपति पद के लिए आवेदन मंगाए; फरवरी में खत्म होगा मौजूदा वाइस चांसलर का कार्यकाल

Nov 17, 2026 - 00:17
0
भास्कर अपडेट्स:शिक्षा मंत्रालय ने JNU के कुलपति पद के लिए आवेदन मंगाए; फरवरी में खत्म होगा मौजूदा वाइस चांसलर का कार्यकाल
शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अगले कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कदम मौजूदा कुलपति शांतिश्री धूलिपुडी पंडित का कार्यकाल अगले साल फरवरी में समाप्त होने से पहले उठाया गया है। आवेदकों का प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना जरूरी है। उनके पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव, किसी प्रतिष्ठित शोध, शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 साल का अनुभव होना चाहिए। आज की बाकी बड़ी खबरें… त्र्यंबकेश्वर देवस्थान: 74 साल बाद 30 एकड़ वापस महाराष्ट्र के नाशिक स्थित त्र्यंबकेश्वर देवस्थान की करोड़ों रुपए की 30 एकड़ जमीन 74 साल बाद ट्रस्ट को वापस मिली है। 1952 में अडसरे परिवार ने खुद को गलत तरीके से काश्तकार दर्ज कराया था। अधिकारियों ने बिना जांच इसे मान लिया, जबकि पुराने ट्रस्टियों ने जमीन वापस लेने की कोशिश नहीं की। एक वरिष्ठ वकील की कानूनी लड़ाई के बाद 90 दिनों में यह रिकॉर्ड रद्द हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User