बिलकिस बानो केस- 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत:17 साल से ज्यादा जेल में रहे, उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई

Nov 16, 2026 - 14:14
0
बिलकिस बानो केस- 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत:17 साल से ज्यादा जेल में रहे, उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिलकिस बानो केस में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी और जमानत भी दे दी। 28 अक्टूबर के आदेश में कोर्ट ने कहा कि दोनों 17 साल से ज्यादा जेल में रह चुके हैं। उनकी अपील में तथ्य और कानून से जुड़े ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार जरूरी है। जमानत पाने वालों में बिपिनचंद जोशी और प्रदीप मोढिया शामिल हैं। जोशी गंभीर रूप से दिव्यांग हैं।बिपिनचंद और प्रदीप ने बॉम्बे हाईकोर्ट के मई 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने दोनों की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय यह भी ध्यान में रखा कि दोनों 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। कोर्ट ने कहा कि दोनों की अपील में तथ्य और कानून से जुड़े मुद्दे हैं। इन मुद्दों पर आगे विचार किया जाना है। जमानत देने वाली बेंच ने जोशी की गंभीर दिव्यांगता को भी ध्यान में रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User