आज राजसी ठाट-बाट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल:उज्जैन में कार्तिक माह की पहली सवारी आज, शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी पालकी

Nov 16, 2026 - 13:17
0
आज राजसी ठाट-बाट से नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल:उज्जैन में कार्तिक माह की पहली सवारी आज, शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी पालकी
उज्जैन में भगवान महाकाल की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार को राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना होगी। भगवान महाकाल शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर तीर्थ पूजन करेंगे। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। सवारी में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित महाकालेश्वर बैंड के साथ भजन मंडली, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल होंगे। सवारी मंदिर से शुरू होकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां शिप्रा के जल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया जाएगा। रामघाट पर करेंगे तीर्थ पूजन भगवान महाकाल प्रतिवर्ष कार्तिक-अगहन मास में तीर्थ पूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचते हैं। यहां विधि-विधान से पूजन किया जाता है। सवारी के रामघाट पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए जुटते हैं। पूजन के बाद सवारी गंधर्व घाट, गणगौर दरवाजा, मोड़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। आने वाली सवारियों का यह रहेगा क्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User