7 बार पलटी कार, कांच तोड़कर 20-फीट ऊपर उछले युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना

Nov 16, 2026 - 15:58
0
7 बार पलटी कार, कांच तोड़कर 20-फीट ऊपर उछले युवक:दोनों की मौके पर ही मौत, एक घायल; गुजरात के मोरबी की घटना
गुजरात के मोरबी-राजकोट हाईवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार सड़क पर अचानक पलट गई। कार ने 7 बार सड़क पर पलटी मारी। इस दौरान कार चालक और बगल की सीट पर बैठा युवक कांच तोड़कर हवा में करीब 20 फीट ऊंचे उछले। जमीन पर गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पिछली सीट पर बैठा एक युवक मामुली रूप से घायल हो गया। कार पलटते हुए सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे की 4 तस्वीरें... काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे तीनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राजकोट निवासी अमन गणेशभाई बाबरिया (25 साल) और प्रभात कालूभाई (28 साल) लामका के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल 35 साल के जीवण सवाभाई डाभी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों युवक मंडप डेकोरेशन का काम करते थे। इसी काम के सिलसिले में मोरबी आ रहे थे। इसी दौरान टंकारा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रांसफॉर्मर से टकराने रुकी कार सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार फुल स्पीड से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाती है। 6-7 बार पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाती है। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -------------- ये खबर भी पढ़ें... बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत:एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे बलिया में कार सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात कार 100 की रफ्तार में पेड़ से टकरा गई, फिर 5 बार पलटते हुए 20 मीटर दूर गड्‌ढे में जा गिरी। सभी कार में ही फंस गए। पुलिस और आसपास के लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User