पति ने काट दी पत्नी की चोटी! कटी चोटी लेकर थाने पहुंची महिला, मेरठ में सनसनी!
: मेरठ के समर गार्डन में बालों में रंग कराने को लेकर हुए विवाद में महिला ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट, चोटी काटने और तेजाब डालने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता कटी हुई चोटी लेकर थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा मांगी।
दि राइजिंग न्यूज़ | मेरठ | 23 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में एक महिला के बालों में रंग कराने को लेकर पति नाराज हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी चोटी काट दी। घटना के बाद पीड़िता कटी हुई चोटी लेकर पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
महिला के मुताबिक, उसकी शादी करीब तीन साल पहले रिहान से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका आरोप है कि पति उस पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था और इसी वजह से आए दिन विवाद और मारपीट करता था। 20 नवंबर को बालों में रंग कराने के बाद घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति रिहान, सास रोशन और देवर साहिल व सोनू ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, गला दबाने की कोशिश की और चाकू से उसकी चोटी काट दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर तेजाब डालने की कोशिश की और किसी को घटना बताने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी।
महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बचाया। इसके बाद पीड़िता अपनी कटी हुई चोटी लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और पति समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी। उसने अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह के अनुसार, महिला की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)