अखिलेश यादव-डिंपल की मैरिज एनिवर्सरी पर मेरठ में हवन:सपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया पूजन

Nov 23, 2026 - 14:36
0
अखिलेश यादव-डिंपल की मैरिज एनिवर्सरी पर मेरठ में हवन:सपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया पूजन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशलता और लंबे वैवाहिक जीवन के लिए मेरठ में सपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से हवन, पूजन और पाठ का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में सपा नेता गौरव चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर अखिलेश-डिंपल की लंबी आयु की मनोकामना मांगी। अच्छे कुशल वैवाहिक जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की है। अखिलेश-डिंपल की 27वीं सालगिरह पर 27 घंटे का अखंड हवन मेरठ में किया जा रहा है। इसे 'मिशन 2027' के चुनाव के लिए विशेष अनुष्ठान भी बताया। अयोध्या से आए संतों द्वारा यह हवन अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी की 27वीं सालगिरह तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता की कामना के लिए कराया जा रहा है। मेरठ के सपा नेता गौरव चौधरी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर यह आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या से आए संतों ने लगातार 27 घंटे का हवन पूजन किया। यह हवन पूजन सोमवार से शुरू होकर मंगलवार 27 घंटे बाद ख़त्म होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User