सोमवार का टैरो राशिफल:कुंभ राशि वालों को नया जॉब ऑफर मिलने की संभावना और तुला को इंक्रीमेंट या बोनस मिल सकता है

Nov 23, 2026 - 14:37
0
सोमवार का टैरो राशिफल:कुंभ राशि वालों को नया जॉब ऑफर मिलने की संभावना और तुला को इंक्रीमेंट या बोनस मिल सकता है
सोमवार, 23 नवंबर को धनु राशि वालों को लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। मल्टीनेशनल कंपनियों, आईटी, एविएशन और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। कन्या राशि में मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, एडिटिंग और आईटी से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इंटरव्यू देने जा रहे युवाओं को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। तुला राशि में फाइनेंस, बैंकिंग, एचआर और कुछ अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस या नए प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को आकर्षक जॉब ऑफर मिलने की संभावना है। मेष राशि में मैनेजमेंट, मीडिया और मनोरंजन से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या सम्मान मिल सकता है। इनके रुके हुए पैसे भी मिलेंगे। धनु राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन... मेष – क्वीन ऑफ वांड्स आज उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। परिवार के किसी आयोजन या सामूहिक फैसले में आपकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व की तारीफ होगी। घर की महिलाओं का विशेष सहयोग और प्यार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में आपकी निडरता और नई रणनीति से प्रतिस्पर्धी पीछे रह जाएंगे। करियर- तेजी से सही फैसले लेने और ऊर्जा के साथ काम करने की क्षमता की तारीफ होगी। मैनेजमेंट, मीडिया, इवेंट ऑर्गेनाइजेशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या सम्मान मिल सकता है। अपनी टीम को प्रोत्साहित करने और कठिन लक्ष्य समय पर पूरे करने में पूरी तरह सफल रहेंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। लव- प्रेम संबंध में उत्साह, रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर आपके आत्मविश्वास और उत्साही स्वभाव से बेहद प्रभावित होगा। दोनों साथ में यादगार समय बिताएंगे। सिंगल लोगों की किसी पार्टी या सामाजिक कार्यक्रम में आकर्षक और उत्साही व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और तालमेल में नई ताजगी आएगी। हेल्थ- थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक ऊर्जा और फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। लकी कलर- सनफ्लावर येलो, लकी नंबर- 3 वृष – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज भागदौड़ और शोरगुल से दूर रहकर आराम करने और खुद के बारे में सोचने का मन होगा। परिवार में चल रहे तनावपूर्ण माहौल से कुछ समय अलग रहने पर मानसिक शांति मिलेगी। शांत वातावरण में समय बिताने से विचारों में स्पष्टता आएगी। आर्थिक मामलों में आज नया निवेश या बड़ा खर्च करना ठीक नहीं रहेगा। करियर- कार्यस्थल पर लगातार काम के दबाव के कारण छुट्टी लेने या काम की रफ्तार धीमी करने का विचार आ सकता है। अधूरे काम पूरे करने के बाद नई जिम्मेदारियां लेने से बचना बेहतर होगा। रिसर्च, प्लानिंग, डाटा एनालिसिस और पर्दे के पीछे होने वाले कामों के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखनी होगी। लव- रिश्ते में चल रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए शांत होकर परिस्थितियों को समझेंगे। पार्टनर को कुछ निजी समय देने से तनाव कम हो सकता है। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ घर पर शांतिपूर्ण समय बिताएंगे। किसी विवादित मुद्दे पर बहस करने से रिश्ते में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ- अनिद्रा, सिरदर्द या आंखों में थकान की परेशानी हो सकती है। शरीर को आराम देने की जरूरत रहेगी। लकी कलर- मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर- 2 मिथुन – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने या अचानक घरेलू खर्च सामने आने से बजट पर दबाव बढ़ सकता है। मुश्किल समय में परिवार या भरोसेमंद दोस्तों से सलाह उपयोगी होगी। बिजनेस में कुछ मंदी रह सकती है। जोखिम भरे निवेश से नुकसान होने की आशंका है। करियर- कार्यस्थल पर चुनौतियां और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में देरी या क्लाइंट के पीछे हटने से तनाव बढ़ेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियां संभालनी होंगी। लव- पार्टनर के साथ गलतफहमियां और बातचीत की कमी बढ़ सकती है। विवाहित लोगों के बीच पैसों से जुड़े मामलों पर विवाद होने की आशंका है। किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में दूरी आ सकती है। हालांकि मुश्किल परिस्थितियों में एक-दूसरे का सहयोग करने से प्रेम और मजबूत होगा। हेल्थ- इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण मौसमी इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम या शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी कलर- खाकी, लकी नंबर- 7 कर्क – द हर्मिट आज शांति से अपने भविष्य और जीवन के महत्वपूर्ण मामलों पर विचार करेंगे। घर के शोरगुल से दूर कुछ समय अकेले बिताने से मानसिक सुकून और विचारों में स्पष्टता आएगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का अनुभव और मार्गदर्शन उपयोगी साबित होगा। आर्थिक मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निवेश करना बेहतर होगा। बिजनेस में पुरानी गलतियों से सीखकर नई रणनीति बनाएंगे। करियर- भीड़ से अलग रहकर अपने काम की गुणवत्ता और बारीकियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। रिसर्च, लेखन, डाटा एनालिसिस, टीचिंग और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को शानदार नतीजे मिलेंगे। किसी मुश्किल समस्या का सटीक समाधान निकालने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों की गैरजरूरी बातचीत से दूर रहकर अपने काम पूरे करेंगे। लव- रिश्ते में गहराई, सच्चाई और भावनात्मक जुड़ाव की जरूरत महसूस होगी। पार्टनर के साथ किसी गंभीर विषय पर शांत और उपयोगी बातचीत हो सकती है। रिश्ते में कोई उलझन चल रही है तो जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय उसे समझने के लिए समय निकालेंगे। घर पर साथी के साथ शांत समय बिताने से सुकून मिलेगा। हेल्थ- दिनभर की गतिविधियों से थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। मानसिक शांति और आराम की जरूरत रहेगी। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8 सिंह – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज अहंकार और गैरजरूरी विवादों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में संपत्ति या किसी पुराने मामले को लेकर तीखी बहस होने की आशंका है। इससे मन अशांत रहेगा। हर बहस जीतने की जिद से अपनों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी पर भरोसा करके पैसा उधार देने पर उसकी वापसी मुश्किल होगी। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों के साथ तनाव बढ़ सकता है। करियर- ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए कार्यस्थल पर सतर्क रहना जरूरी होगा। किसी प्रोजेक्ट का पूरा श्रेय अकेले लेने से विवाद बढ़ सकता है। कानूनी विवाद और ठेकेदारी से जुड़े लोगों को दस्तावेजों तथा कागजी कार्रवाई में विशेष सावधानी रखनी होगी। लव- प्रेम संबंध में अहंकार और कठोर शब्दों से तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर की किसी बात को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाने से रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच सकता है। विवाहित लोगों को आपसी तालमेल के लिए व्यवहार में नरमी लानी होगी। पुरानी गलतियों को बार-बार उठाने से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है। गले में खराश या कंधों में खिंचाव भी महसूस हो सकता है। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4 कन्या – द मैजिशियन आज बुद्धिमत्ता, बातचीत की कला और रचनात्मक सोच से मुश्किल काम भी आसान बना देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या उत्सव की योजना बन सकती है। आर्थिक रूप से दिन बेहद अनुकूल है और आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। बिजनेस में आपकी नई और अलग रणनीति प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देगी। समाज और रिश्तेदारों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। करियर- एक साथ कई काम संभालने की आपकी शानदार क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। मीडिया, मार्केटिंग, सेल्स, एडिटिंग और आईटी से जुड़े लोगों को बड़ा ब्रेक या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपना स्टार्टअप या कंसल्टेंसी शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। इंटरव्यू देने जा रहे युवाओं को सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। लव- अपनी बातचीत और हंसी-मजाक से पार्टनर का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध में नया उत्साह, ताजगी और रोमांस बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और तालमेल बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर की सजावट या किसी खास आयोजन की योजना बना सकते हैं। हेल्थ- नींद, एकाग्रता और मानसिक आराम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। लकी कलर- लेमन येलो, लकी नंबर- 3 तुला – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आज दूसरों का सहयोग करने और आर्थिक संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी जरूरतमंद सदस्य या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने से खुशी और संतुष्टि मिलेगी। दान-पुण्य और सामाजिक सेवा के कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक संतुलन बेहतर होगा। दूसरों के साथ निष्पक्ष व्यवहार से आपकी प्रगति होगी। पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहेगी। करियर- वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इससे कठिन काम भी समय पर पूरे होंगे। फाइनेंस, बैंकिंग, सोशल वर्क, एचआर और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस या नए प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मिल सकती है। टीम के जूनियर सदस्यों का मार्गदर्शन करने से आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। लव- रिश्ते में एक-दूसरे को सहयोग देने और प्यार जताने का अच्छा संतुलन रहेगा। पार्टनर को समय और भावनात्मक सहयोग देंगे। बदले में आपको भी भरपूर प्यार मिलेगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई उपयोगी उपहार या आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सिंगल लोगों को दयालु और मददगार स्वभाव के व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। हेल्थ- ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शारीरिक ऊर्जा और सक्रियता बनाए रखने पर भी ध्यान रहेगा। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 4 वृश्चिक – क्वीन ऑफ कप्स आज आपका व्यवहार शांत, दयालु और संवेदनशील रहेगा। परिवार के लोगों की भावनाओं और जरूरतों को समझकर उनकी पूरी मदद करेंगे। घर में शांत और आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में अपनी समझ और मन की आवाज के आधार पर लिए फैसले लाभदायक होंगे। बिजनेस में ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार से सफलता मिलेगी। कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताने से सुकून मिलेगा। करियर- कार्यस्थल पर आपके सहयोगपूर्ण और रचनात्मक तरीके से काम करने की तारीफ होगी। हीलिंग, काउंसलिंग, टीचिंग, आर्ट और सोशल सर्विस से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंधों के कारण टीमवर्क शानदार रहेगा। किसी उलझे हुए मामले को अपनी समझदारी और शांत व्यवहार से सुलझा लेंगे। लव- पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। उनकी बिना कही बातों और भावनाओं को भी आसानी से समझ पाएंगे। मुश्किल समय में उन्हें पूरा मानसिक सहयोग देंगे। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और समर्पण बहुत ज्यादा रहेगा। सिंगल लोगों को बेहद केयरिंग और समझदार जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। हेल्थ- पैरों और टखनों में हल्की सूजन या थकान महसूस हो सकती है। ठंड से भी सावधान रहना होगा। लकी कलर- ग्रीन, लकी नंबर- 5 धनु – द वर्ल्ड आज कोई महत्वपूर्ण और लंबे समय से अधूरा काम पूरा होगा। इससे जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में बड़ी सफलता या शुभ समाचार मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की लाभदायक यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। बिजनेस में विदेशों से नए संपर्क जुड़ सकते हैं। करियर- लंबे इंतजार के बाद प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। मल्टीनेशनल कंपनियों, आईटी, एविएशन और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अधूरा प्रोजेक्ट आज सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपके काम की उच्च स्तर पर तारीफ होगी। इसके साथ नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। लव- प्रेम संबंध में संतुष्टि, अच्छा तालमेल और गहरा जुड़ाव महसूस होगा। पार्टनर के साथ चल रहे पुराने सभी मतभेद खत्म होंगे। दोनों भविष्य के लिए बड़ी योजनाएं बनाएंगे। विवाहित लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी के साथ विदेश या किसी दूर की जगह यात्रा संभव है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आएंगे। हेल्थ- शारीरिक फिटनेस और ऊर्जा अच्छी बनाए रखने पर ध्यान रहेगा। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 7 मकर – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज हर मामले में सतर्कता और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। परिवार या रिश्तेदारों में कोई व्यक्ति आपसे महत्वपूर्ण बात छिपाने की कोशिश कर सकता है। आर्थिक मामलों में ऑनलाइन लेनदेन या किसी अनजान निवेश योजना में पैसा लगाने से नुकसान की आशंका है। बिजनेस में प्रतिस्पर्धी आपकी योजनाओं की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं। गोपनीय जानकारी दूसरों को देने से परेशानी बढ़ सकती है। करियर- ऑफिस पॉलिटिक्स और पीठ पीछे होने वाली साजिशों से सावधान रहना होगा। सहकर्मियों के साथ अपने नए आइडिया साझा करने पर कोई दूसरा आपके काम का श्रेय ले सकता है। किसी कॉन्ट्रैक्ट या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तें समझनी होंगी। स्वतंत्र रूप से और शांत रहकर काम करने से अपने प्रोजेक्ट पूरे कर पाएंगे। लव- प्रेम संबंध में कोई बात छिपाने से संदेह और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ साफ और ईमानदार बातचीत रखना जरूरी होगा। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर साथी पर शक करने से रिश्ता कमजोर हो सकता है। एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखने से संबंध बेहतर होंगे। हेल्थ- तनाव के कारण अनिद्रा, सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है। लकी कलर- कोरल, लकी नंबर- 9 कुंभ – नाइट ऑफ कप्स आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील और रचनात्मक रहेंगे। परिवार के लोगों के प्रति आपका व्यवहार प्यार और सहयोग से भरा रहेगा। घर की सजावट या किसी कलात्मक काम में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में किसी की बातों में आकर भावुक फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में नए प्रस्ताव मिलेंगे, लेकिन उनकी शर्तों और दूसरे पहलुओं की अच्छी तरह जांच करना जरूरी होगा। करियर- क्रिएटिव क्षेत्र, डिजाइनिंग, फिल्म, संगीत और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आकर्षक जॉब ऑफर या नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी रचनात्मक सोच और नए आइडिया काम में उपयोगी साबित होंगे। सहकर्मियों का भी सकारात्मक सहयोग मिलेगा। लव- प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव के लिए दिन बेहद खास रहेगा। पार्टनर की ओर से प्यारा प्रेम प्रस्ताव या रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में संवेदनशील और कला में रुचि रखने वाले व्यक्ति का आगमन हो सकता है। विवाहित लोगों के बीच लंबे समय से चल रही नीरसता खत्म होगी और रिश्ते में नयापन आएगा। हेल्थ- मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। त्वचा से जुड़ी एलर्जी की परेशानी होने की भी आशंका है। लकी कलर- रेड, लकी नंबर- 6 मीन – टू ऑफ पेंटाकल्स आज घर और बाहर की कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालनी पड़ सकती हैं। परिवार के लोगों की अलग-अलग जरूरतें पूरी करने में समय और पैसा दोनों खर्च होंगे। आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिजनेस में एक साथ दो प्रोजेक्ट पर काम करने से व्यस्तता बढ़ेगी। काम करने के तरीके में लचीलापन और बेहतर समय प्रबंधन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर- कार्यस्थल पर एक साथ कई काम और बदलती प्राथमिकताओं के कारण बहुत व्यस्तता रहेगी। कई जिम्मेदारियां संभालने की आपकी क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। हालांकि ज्यादा काम के कारण गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका भी रहेगी। फाइनेंस, सेल्स, इवेंट और मीडिया से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में आर्थिक फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। लव- काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे रिश्ते में कुछ दूरी महसूस हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच घरेलू खर्च और जिम्मेदारियां बांटने को लेकर बातचीत होगी। आपसी सहयोग से संतुलन बनेगा। सिंगल लोग दो लोगों या दो संभावित रिश्तों में से किसी एक को चुनने को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण ऊर्जा और आराम के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी कलर- सी ग्रीन, लकी नंबर- 5

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User