5 फुटिया' के तानों से तंग युवा ले रहे एर्डाफिटिनिब! क्या वाकई कैंसर की दवा बढ़ा रही लंबाई

लंबाई बढ़ाने के लिए कैंसर की दवा एर्डाफिटिनिब का इस्तेमाल करने का चलन चिंता बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे हड्डियों में असामान्य वृद्धि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Nov 23, 2026 - 11:39
0
5 फुटिया' के तानों से तंग युवा ले रहे एर्डाफिटिनिब! क्या वाकई कैंसर की दवा बढ़ा रही लंबाई

दि राइजिंग न्यूज़ | भारत | 23 नवंबर 2026

सोशल मीडिया पर इन दिनों लंबाई बढ़ाने के नाम पर एक खतरनाक चलन तेजी से फैल रहा है। इसे 'हाइटमैक्सिंग' कहा जा रहा है। इसके तहत कुछ किशोर और युवा अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए एर्डाफिटिनिब नाम की दवा का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह दवा असल में मूत्राशय के कैंसर के इलाज के लिए बनाई गई है। विशेषज्ञों ने बिना चिकित्सकीय सलाह के इसका इस्तेमाल करने को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

एर्डाफिटिनिब एक शक्तिशाली कैंसर रोधी दवा है, जो शरीर में एफजीएफआर नाम के प्रोटीन के संकेतों को रोकती है। ये प्रोटीन कोशिकाओं की वृद्धि और विकास को नियंत्रित करते हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में इस दवा के इस्तेमाल के दौरान बच्चों की हड्डियों में असामान्य रूप से तेजी से वृद्धि देखी गई। वर्ष 2024 में ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने भी ऐसे दो बच्चों के मामलों का अध्ययन किया था। हालांकि, इस असामान्य वृद्धि के साथ हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी सामने आईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User