महोबा में बाइक टक्कर के बाद युवक से बर्बरता, धारदार हथियार से किया हमला

महोबा के चरखारी में दो बाइकों की टक्कर के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने एक बाइक सवार को पीटने के बाद उसके निजी अंग में धारदार हथियार से हमला किया। गंभीर हालत में घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Nov 23, 2026 - 14:13
0
महोबा में बाइक टक्कर के बाद युवक से बर्बरता, धारदार हथियार से किया हमला

दि राइजिंग न्यूज़ | महोबा | 23 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि घायल युवक के साथ कथित तौर पर बर्बरता की गई। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपियों ने घायल युवक के निजी अंग में धारदार हथियार डाल दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घायल युवक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है। उसके साथी के मुताबिक, दोनों गोवर्धन नाथ जी का मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने जय सिंह को बुरी तरह पीटने के बाद उसके निजी अंग में लोहे का धारदार हथियार डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। 

परिजनों ने घायल युवक को पहले चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद उसे महोबा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव होने की जानकारी दी। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महोबा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User