मनरेगा कानून जी राम जी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका:यूपी में लोकपालों की नियुक्ति नहीं, हाईकोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार से मांगा जवाब
मनरेगा कानून विकसित भारत -जी राम जी 2025 का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। चीफ जस्टिस की बेंच ने इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्र और यूपी सरकार से जवाब मांगा है। पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष टीडी भास्कर और प्रदेश सचिव चित्तजीत मित्रा द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में एडवोकेट चार्ली प्रकाश की बहस सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ती क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने केंद्र व राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
72 जिलों में कहीं भी लोकपाल नियुक्त नहीं याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट चार्ली प्रकाश एवं केके राय प्रस्तुत हुये, याचिकाकर्ता के अनुसार नया एक्ट विकसित भारत -जी राम जी 2025, दिसंबर 2025 से लागू किया गया, जिसके शेड्यूल 1, पैरा 29 में, भ्रष्टाचार, कदाचार, अनियमितता को न रोकने के लिये तथा योजना को समयबद्व ढंग से लागू करने और उस पर निगरानी करने के लिए प्रदेश के हर जिले में लोकपाल की नियुक्ति का प्रावधान है, जो आठ महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश में 72 जिलों में कही भी नियुक्त नही किया गया है। लोकपाल की नियुक्ति ना होने से योजना में कई तरह की अनियमितता की खबर आ रही है और ये योजना की प्रगति को प्रभावित कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)