भास्कर अपडेट्स:बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम

Nov 23, 2026 - 06:25
0
भास्कर अपडेट्स:बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम
अकवान के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम बनने के संकेत हैं। खाड़ी में अर्नव, मुरासु और अकवान जैसे तीन चक्रवात टकरा चुके हैं। यदि नया संकेत चक्रवात में बदलता है, तो महज 35 से 40 दिनों के भीतर यह चौथा तूफान होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि वर्ष 1987 के बाद देश में इस तरह की मौसमी स्थिति देखने को मिली है। मौजूदा गतिविधियों का संबंध मजबूत अल नीनो से भी हो सकता है। आज की अन्य बड़ी खबरें... भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच एफटीए पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर 16 दिसंबर को हस्ताक्षर हो सकते हैं। भारत में ईयू के राजदूत जीन-एरिक पाके के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में ब्रसेल्स यात्रा के दौरान हस्ताक्षर की तैयारी है। समझौते से भारतीय निर्यातकों को यूरोप में आयात शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी। दोनों पक्षों ने 27 जनवरी 2026 को वार्ता पूरी कर ली थी। यूरोपीय आयोग ने अंतिम कानूनी मसौदे और शुल्क विवरण के साथ हस्ताक्षर व मंजूरी के प्रस्ताव यूरोपीय संघ की परिषद को भेज दिए हैं। हस्ताक्षर के बाद यह समझौता 2027 में लागू हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User