यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान, कांग्रेस 181 तो NDA में सहयोगी दलों की बड़ी मांग!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा 40 से 50 सीटें देने के पक्ष में बताई जा रही है। वहीं एनडीए के सहयोगी दल भी अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं।

Nov 23, 2026 - 13:36
0
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान, कांग्रेस 181 तो NDA में सहयोगी दलों की बड़ी मांग!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 23 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक करीब 20 मिनट तक चली। बैठक के बाद सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है और जटिल मुद्दों को सुलझाने में समय लगता है। वहीं कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि अगले दिन फिर बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले 181 सीटों की मांग की थी, लेकिन अब नई सूची के साथ गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी तय करना चाहती है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी कांग्रेस को करीब 40 से 50 सीटें देने के पक्ष में बताई जा रही है। कांग्रेस की नई सूची को प्रियंका गांधी की सहमति भी मिल चुकी है।

कांग्रेस अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ वाले अमेठी, रायबरेली, सहारनपुर, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में अधिक सीटें चाहती है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटें जीती थीं। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी सीटों को लेकर समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अपने सहयोगी दलों को 55 से 60 सीटें दे सकती है और खुद 340 से 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अपना दल (एस) इस बार 30 से 35 सीटें मांग रही है, जबकि निषाद पार्टी 30 से अधिक सीटों की मांग कर रही है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल भी करीब 30-30 सीटें चाहती हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन और एनडीए, दोनों के लिए सीटों का बंटवारा बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User