संसद सत्र पर सस्पेंस क्यों? कांग्रेस ने मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप, बताया खतरनाक साजिश का शक!
संसद के शीतकालीन सत्र और परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने सत्र की तारीखों में देरी और परिसीमन की योजना पर सवाल उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 23 नवंबर 2026
संसद के शीतकालीन सत्र और परिसीमन को लेकर जारी असमंजस के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार संसद सत्र की तारीखों और परिसीमन के मुद्दे पर देश को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर शीतकालीन सत्र आयोजित होना है तो अब तक इसकी तारीखों की घोषणा हो जानी चाहिए थी। वहीं, अगर मानसून सत्र को दोबारा बुलाया जाना है तो उसकी जानकारी भी जनता को मिलनी चाहिए।
जयराम रमेश ने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि सरकार परिसीमन को लेकर क्या योजना बना रही है और लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिशों के पीछे उसका क्या उद्देश्य है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लगातार बना हुआ असमंजस दो संभावनाएं दिखाता है। पहली, सरकार खुद अपने फैसलों को लेकर उलझन में है या फिर पर्दे के पीछे कोई खतरनाक साजिश रची जा रही है। कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसद जैसी महत्वपूर्ण संस्था पहले से कमजोर हो रही है और ऐसे घटनाक्रम उसकी स्थिति को और प्रभावित कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)