आजम खान के बयान के जवाब में बांटी हैदराबादी बिरयानी:बहराइच में दरगाह शरीफ के बाहर वितरण, जिलाध्यक्ष बोले- जिसे जो पसंद है, खाकर दिखाए
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के हैदराबादी बिरयानी पर दिए बयान के बाद बहराइच में AIMIM कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने दरगाह शरीफ के जंजीरी गेट पर बिरयानी पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को बिरयानी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपनी पसंद का खाना खाने और दूसरों को खिलाने के लिए किसी के सामने सफाई देने को मजबूर नहीं हैं। बिरयानी पार्टी रखकर दिया जवाब कार्यकर्ताओं ने बिरयानी पार्टी के जरिए आजम खान के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि जिस मुद्दे को लेकर वे लंबे समय से लड़ते रहे हैं, अब उसी बात को साबित करना पड़ रहा है कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं। इसी के जवाब में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिरयानी खाई और वहां मौजूद लोगों को भी खिलाई। जिलाध्यक्ष बोले- हमने अपनी पसंद की बिरयानी खाकर दिखाई AIMIM के बहराइच जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान ने कहा कि उन्होंने अपनी पसंद की बिरयानी खाकर और लोगों को खिलाकर दिखाई है। उन्होंने कहा कि जिसे जो पसंद है, वह भी खाकर और खिलाकर दिखाए। खाने-पीने की पसंद को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शौकत अली और ओवैसी के निर्देश पर हुआ आयोजन फिरोज बागवान ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के वरिष्ठ नेता शौकत अली और असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने बिरयानी बांटकर आजम खान के बयान के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान दरगाह शरीफ के जंजीरी गेट पर लोगों को बिरयानी खिलाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)