1.21 लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी:दोनों पहलवानों में बांटी इनामी राशि, कई राज्यों के पहलवान पहुंचे, 27 मुकाबले हुए
फर्रुखाबाद के कंपिल में बुधवार को रामलीला कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा, राजस्थान, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा समेत कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। गुरुवार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ दंगल शाम 6:30 बजे तक चला। इसमें कुल 27 कुश्तियां हुईं। सबसे बड़ी 1.21 लाख रुपए की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद इनाम की राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई। भारत केसरी और हरेंद्र के बीच मुकाबला बराबरी पर दंगल का उद्घाटन उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने किया। मथुरा के भारत केसरी रामेश्वर सिंह यादव और हरेंद्र सिंह गुर्जर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। अरविंद यादव ने एक लाख की कुश्ती जीती हाथरस के अरविंद यादव ने हरियाणा के आशीष को हराकर एक लाख रुपए की कुश्ती अपने नाम की। वहीं, राजेश पहलवान ने हरियाणा के रॉकी को हराकर 51 हजार रुपए का मुकाबला जीता। 41 हजार की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी सुरेश पहलवान और रमन चौधरी के बीच 41 हजार रुपए की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। देखें दंगल की चार फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)