छोटी-मोटी त्रुटि के कारण मतदान से वंचित नहीं करें:सीईओ ने दिए सभी जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश

Oct 21, 2026 - 21:58
0
छोटी-मोटी त्रुटि के कारण मतदान से वंचित नहीं करें:सीईओ ने दिए सभी जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लिपिकीय त्रुटि के कारण किसी मतदाता को विधान परिषद चुनाव में मतदान से वंचित नहीं किया जाए। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों चुनाव में 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान के दिन मतदाता सूची में मतदाता के विवरण में आंशिक लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियां होने के आधार पर किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि कोई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचता है और पीठासीन अधिकारी अथवा मतदान अधिकारी को मतदाता सूची में उसके विवरण में लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी अशुद्धियां दिखाई देती हैं, तो ऐसी स्थिति में मतदाता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यदि मतदान अधिकारी मतदाता द्वारा प्रस्तुत अनुमन्य दस्तावेजों अथवा मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाता है कि संबंधित व्यक्ति वही मतदाता है, जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसी लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों की नज़रअंदाज़ करते हुए उसे मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि केवल मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी पात्र मतदाता को मतदान से वंचित न होना पड़े। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User