वाराणसी में 22-23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद:भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव के चलते दो दिन का अवकाश
वाराणसी में भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी आदेश में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। दो कारणों से घोषित हुआ अवकाश
जारी आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर को नाटी इमली के भरत मिलाप के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के मतदान के चलते स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्कूलों को आदेश का पालन करने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को अवकाश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)