10 दिन की शादी, “शॉपिंग स्टंट”, समोसे का बहाना और पत्नी रफूचक्कर
दि राइजिंग न्यूज। चंदौली (यूपी)। 15 जून, 2025 । अजीबो-गरीब लेकिन पूरी तरह फिल्मी खबर! शादी के महज़ 10 दिन बाद ही एक नई-नवेली दुल्हन अपने पति को शॉपिंग के बहाने बाजार लेकर पहुंची... समोसे मंगवाए... वॉशरूम गई... और फिर ऐसा गायब हुई जैसे Netflix की वेब सीरीज़ में प्लॉट ट्विस्ट आ गया हो। बेचारा पति समोसे की प्लेट थामे रेस्टोरेंट में वॉशरूम के बाहर खड़ा रह गया, लेकिन दुल्हन “मिशन इम्पॉसिबल” की तरह निकल ली!
दि राइजिंग न्यूज। चंदौली (यूपी)। 15 जून, 2025 ।
अजीबो-गरीब लेकिन पूरी तरह फिल्मी खबर!
शादी के महज़ 10 दिन बाद ही एक नई-नवेली दुल्हन अपने पति को शॉपिंग के बहाने बाजार लेकर पहुंची... समोसे मंगवाए... वॉशरूम गई... और फिर ऐसा गायब हुई जैसे Netflix की वेब सीरीज़ में प्लॉट ट्विस्ट आ गया हो। बेचारा पति समोसे की प्लेट थामे रेस्टोरेंट में वॉशरूम के बाहर खड़ा रह गया, लेकिन दुल्हन “मिशन इम्पॉसिबल” की तरह निकल ली!
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रहने वाले शमशेर चौहान की शादी 4 जून को मवई खुर्द की रहने वाली खुशी से बड़े धूमधाम से हुई। परिवार वाले खुश थे, खूब बैंड-बाजा बजा और शमशेर तो सबसे ज्यादा खुश था... पर ये खुशी ज़्यादा दिन टिक नहीं पाई।
14 जून की दोपहर:
खुशी बोली – "सिर में दर्द है, डॉक्टर के पास चलो।"
शमशेर बोला – "चलो, तुम्हारी सेवा ही मेरा धर्म है।"
दवा लेने के बाद पत्नी ने कहा – "शॉपिंग भी कर लें, मूड फ्रेश हो जाएगा।"
शमशेर फिर बोला – "तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी है।"
बाजार घूमते-घूमते दोनों पहुंचे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। कुछ कपड़े देखे, थोड़ा सामान खरीदा, फिर भूख लगी तो दोनों काली मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में समोसे खाने पहुंचे। खुशी ने समोसे खाने की इच्छा जाहिर की। शमशेर समोसे का ऑर्डर देने गया और खुशी बोली – “मैं ज़रा वॉशरूम होकर आती हूँ।”
बस यहीं से शुरू हुआ ‘खुशी की खोज’ सीजन 1 !
खुशी ऊपर की मंज़िल की तरफ गई, लेकिन वापस नहीं आई। शमशेर ने रेस्टोरेंट का चप्पा-चप्पा छान मारा, तीसरी मंज़िल तक जाकर पूछा – “भाईसाहब, मेरी बीवी यहीं ऊपर आई थी क्या?” पर सबने कंधे उचका दिए और सिर न में हिला दिए। शमशेर ने उसकी आसपास भी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। खुशी के घर यानी मायके भी पता किया गया लेकिन खुशी वहां भी नहीं पहुंची।

दर्ज कराई एफआईआर
थक हारकर वह घर गया और अपनी आप बीती घर वालों को बताई। फिलहाल थाने में रपट लिखा दी गई है, और पुलिस का सर्वसामान्य बयान है कि खुशी की खोज की जा रही है।
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें
-
“समोसे से नाराज़ हो गई थी?”
-
“शॉपिंग की लिस्ट इतनी लंबी थी लगता पूरी न होने पर कहीं और चली गई?”
-
“भाई, अगली बार समोसे के साथ गुलाबजामुन भी ले जाना था!”
- इरादे गलत होंगे तो अच्छा ही हुआ चली गई, तुमको हनीमून पर नहीं ले गई, खुशी मनाओ।