11 तस्वीरों में देखें गणपति विसर्जन, शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल:1 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन, भजनों पर झूमें, गणपति बप्पा को विदा किया

Sep 25, 2026 - 18:02
0
11 तस्वीरों में देखें गणपति विसर्जन, शोभायात्रा में उड़ा अबीर-गुलाल:1 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन, भजनों पर झूमें, गणपति बप्पा को विदा किया
संभल में अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्रीगणेश विसर्जन यात्रा का धूमधाम से आयोजन हुआ। पूरे जिले में विसर्जन यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निकाली गई। शुक्रवार शाम 5 बजे तक जिले के गंगा घाटों पर 1000 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। गणपति बप्पा के विसर्जन का कार्यक्रम रात 8 से 9 बजे तक जारी रहेगा। संभल के मंदिरों और घरों में स्थापित गणपति की श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 11 दिन पूजा की। इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शोभायात्रा निकाली गई। "गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया.... अगले वर्ष जल्दी आना" कहकर श्रद्धालुओं ने भावुक होकर भगवान श्रीगणेश को विदा किया और प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए गंगा घाटों की ओर रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश के साथ खूब गुलाल खेला। भक्ति में लीन होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मस्ती में झूमते दिखे। चित्रा ने कहा कि विदाई की घड़ी हर किसी के लिए दुखद होती है। गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया और भगवान श्रीगणेश की 11 दिन पूजा की गई। उन्होंने सभी को सुख-समृद्धि दी है। पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि संभल में गुलाल की होली खेलते हुए गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। पंडित राजू शुक्ला ने कहा कि श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और भक्ति से भगवान की सेवा की है। आज गणपति बप्पा का विसर्जन हो रहा है। नगर हिंदूसभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने जानकारी दी कि संभल शहर से 500 से ज्यादा प्रतिमाओं का आज गंगा में विसर्जन किया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक में गणेश उत्सव की धूम रही। रंग-गुलाल की होली खेली गई। उन्होंने कहा कि संभल एक सांस्कृतिक शहर है, यहां के हर उत्सव में भगवान शामिल रहते हैं। तहसील गुन्नौर के गंगा घाट सिसौना डांडा, श्रीविष्णुदेव, सांकरा घाट और राजघाट पर विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संभल के श्रद्धालुओं ने बुलंदशहर के अनूप शहर के गंगा घाट, जेपी घाट और अवंतिका देवी गंगा घाट पर भी विसर्जन किया। देखें विसर्जन की 6 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User