मार्गशीर्ष मास 23 दिसंबर तक:इस महीने बाल गोपाल की विशेष पूजा करने की परंपरा, जानिए पूजा की सरल विधि

Nov 29, 2026 - 05:25
0
मार्गशीर्ष मास 23 दिसंबर तक:इस महीने बाल गोपाल की विशेष पूजा करने की परंपरा, जानिए पूजा की सरल विधि
अभी हिन्दी पंचांग का नौवां महीना अगहन यानी मार्गशीर्ष मास चल रहा है। इस महीने में खासतौर पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने की परंपरा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस महीने को अपना स्वरूप बताया है। इस कारण मार्गशीर्ष मास में श्रीकृष्ण की पूजा, भजन-कीर्तन और धर्म ग्रंथों के पाठ किया जाता है। अगहन मास में कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस मास में मथुरा, वृंदावन, गोकुल और गोवर्धन जैसे तीर्थस्थलों के दर्शन करने की भी परंपरा है। यह महीना 23 दिसंबर तक रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसी उपदेश में उन्होंने कहा था- 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्'। इसका अर्थ है कि सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं। नौवें महीने को मार्गशीर्ष मास क्यों कहते हैं? हिन्दी पंचांग में पूर्णिमा पर जो नक्षत्र होता है, उसी के आधार पर महीने का नाम रखा जाता है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा पर मृगशिरा नक्षत्र रहता है। इसी वजह से इस महीने को मार्गशीर्ष कहा गया। मार्गशीर्ष मास में यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इसके पीछे भगवान श्रीकृष्ण और गोकुल की गोपियों से जुड़ी एक पौराणिक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार, गोकुल की गोपियां भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष भक्ति करती थीं। उनकी श्रद्धा देखकर श्रीकृष्ण ने कहा था कि मार्गशीर्ष महीने में यमुना नदी में स्नान और भक्ति करने वाले भक्त को उनकी कृपा मिल सकती है। इसी मान्यता के चलते इस महीने यमुना स्नान का महत्व काफी अधिक है। श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और इसके बाद भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं। जो लोग यमुना नदी तक नहीं जा पाते, वे घर पर ही पानी में गंगाजल या यमुनाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद भगवान का ध्यान और पूजन कर सकते हैं। बाल गोपाल की पूजा की सरल स्टेप्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User