दिल्ली में मकान में आग लगने से 4 की मौत:2 घायल, सभी पहली मंजिल पर सो रहे थे; ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से लगी आग
दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार को एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा का चार्जिंग पॉइंट में शॉट सर्किट होना सामने आया है। आग की चपेट में आए सभी लोग पहली मंजिल पर सो रहे थे। गली नंबर 11 के मकान में रविवार सुबह 4.30 बजे आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुबह 5 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… दिल्ली में आग से जुड़ी खबर- 6 नवंबर: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल की दुकान में आग, 4 मंजिला इमारत तक फैली दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में एक मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैलकर चार मंजिला इमारत तक पहुंच गई। खबर मिलते ही दमकल विभाग की करीब 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)