गणेशोत्सव का समापन:गुरसरांय में अनंत चतुर्दशी पर जुलूस निकालकर किया भगवान की प्रतिमा का विसर्जन
झांसी जनपद के गुरसरांय में दस दिनों तक चले गणेशोत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर समापन हुआ। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को गाजे-बाजे और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच तालाब माता मंदिर स्थित सरोवर में विसर्जित किया गया। सुबह से ही पूजा पंडालों में भगवान श्री गणेश का विशेष श्रृंगार, महाआरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्राएं निकालीं। "अगले बरस तू जल्दी आ" और "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा गुरसरांय नगर गुंजायमान हो उठा। विसर्जन स्थल पर प्रतिमाओं का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल-विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावभीनी विदाई दी और अपने परिवारों के लिए सुख, समृद्धि व मंगल की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)