फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा है:वे हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठाते, दिल्ली में केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं

Oct 24, 2026 - 17:30
0
फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा है:वे हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठाते, दिल्ली में केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार हमारी मदद नहीं कर सकती। उधर पाकिस्तान को देखिए वे हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं। वे हमें बचा रहे हैं, वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है। बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा- केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे करती हैं और बातचीत की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? क्या आप उम्मीद करते हैं कि वे आपके साथ खड़े होंगे? नहीं। हिम्मत रखिए और उनका सामना कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो हमारी पहचान मिट जाएगी। इसलिए हमें अपनी आवाज उठानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User