फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा:दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

Oct 24, 2026 - 17:46
0
फारूक बोले- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाकर हमें बचा रहा:दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार हमारी मदद नहीं कर सकती। उधर पाकिस्तान को देखिए वे हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं। वे हमें बचा रहे हैं, वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है। बारामूला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा- केंद्र सरकार बड़े-बड़े दावे करती हैं और बातचीत की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? क्या आप उम्मीद करते हैं कि वे आपके साथ खड़े होंगे? नहीं। हिम्मत रखिए और उनका सामना कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो हमारी पहचान मिट जाएगी। इसलिए हमें अपनी आवाज उठानी होगी। फारूक अब्दुल्ला की 4 बड़ी बातें, कहा- जुल्म के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा सम्मान पाने के लिए पैरों पर खड़ा होना होगा: जब तक आप अपने पैरों पर खड़े नहीं होते, तब तक आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा, मेरी यह बात याद रखना। अगर आप अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने रब को याद करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें। एकजुट होंगे तभी बच पाएंगे: बहुत से लोग आए और चले गए। हमने राजनीति में ऐसे बड़े-बड़े दिग्गजों को देखा है जिन्होंने हम पर जुल्म किए। याद रखें, जब तक आप एकजुट नहीं होंगे, तब तक आप कुछ भी हासिल नहीं कर पाएंगे। हमारे बच्चे इतिहास को नहीं जानते: आज हमारे बच्चे मोबाइल लेकर घूम रहे हैं लेकिन मां-बाप को पता नहीं कि वह क्या कर रहे हैं। जम्मू में नेशनल-कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और भाजपा जबकि कश्मीर में कितनी पार्टियां खड़ी की गईं? हर घर में पार्टी खड़ी की गई। बस पैसा आता है और वह अपना ईमान बेचने के लिए तैयार हैं। भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर चल रहा: भारत के बाकी हिस्सों में जहां भाजपा की सरकार है, क्या आप देख रहे हैं कि कैसे लोगों की बस्तियां उजाड़ी जा रही हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं? क्या आपसे कुछ छिपा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User