28 अक्टूबर से बदलेगा वाराणसी का मौसम:आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट,शहर का AQI पहुंचा 132
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के कारण सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान का असर पूर्वांचल में भी दिखने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 29 से 31 अक्टूबर के बीच तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट और रात में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र ने शुक्रवार को चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया। इसके शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में प्रभाव दिखाने की संभावना है। इसके बाद तूफान के झारखंड और दक्षिण बिहार की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके प्रभाव से पूर्वांचल के मौसम में भी बदलाव हो सकता है। सुबह 25 डिग्री तापमान, हवा की गुणवत्ता खराब रविवार सुबह वाराणसी में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी ओर, शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 132 दर्ज किया गया। दिन में धूप, रात में महसूस हो रही सिहरन वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि रात होते ही हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। रात के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम बदलने के साथ तापमान में और कमी आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)