गाजियाबाद में पुलिस ने सपा का साइकिल कार्यक्रम रोका:रात में बुलडोजर से टेंट उखाड़ा, सपा नेता ने कहा- भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को रावण बताया

Oct 25, 2026 - 08:24
0
गाजियाबाद में पुलिस ने सपा का साइकिल कार्यक्रम रोका:रात में बुलडोजर से टेंट उखाड़ा, सपा नेता ने कहा- भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को रावण बताया
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के साइकिल वितरण कार्यक्रम को गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन द्वारा रोक दिया। बुलडोजर से मंच और टैंट उखड़वा दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता अनुज प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया और एसीपी कार्यालय में बैठा दिया। सपा ने कहा कि मेरे पास परमिशन है, इसके बाद कहा कि ऐसी परमिशन पुलिस बहुत देखती है। आज लोनी विधानसभा में एक हजार छात्राओं को साइकिल बांटी जानी थी। कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता ने कहा कि लोनी में रावण बैठा हुआ है, उसी के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने यह सब कुछ किया है। बिना नाम लिया सपा नेता ने यह भाजप विधायक नंद किशोर गुर्जर पर निशाना साधा है। जहां नगर पालिका की गाड़ियां रात में पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर टेंट को भी कब्जे में ले लिया। मंच भी हटा दिया गया। गरीब छात्राओं को बांटनी थी साइकिल लोनी के गढी कट्टैया गांव के निवासी सपा नेता अनुज प्रधान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की गरीब छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए बांटने के लिए एक हजाार साइकिल मंगाई थी। जिनके लिए छात्राओं के स्कूली कागज मंगा कर लिस्ट बनाई गई थी। आज 25 अक्टूबर को गढी कट्टैया के मैदान में कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, जहां आयोजकों द्वारा टेंट लगाया चुका था। लेकिन इससे पहले ही कार्यक्रम के आयोजक अनुज प्रधान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और टेंट को जेसीबी मशीन के माध्यम से उखाड़ कर फेंक दिया। लगभग 4 घंटे बाद अनुज प्रधान को पुलिस हिरासत से रिहा किया। जेल जाना मंजूर, डरुंगा नहीं सपा नेता अनुज प्रधान ने कहा कि भाजपा और उनकी पार्टी के नेता तानाशाही कर रहे हैं, तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव में जनता उखाड़कर फेंकेगी। भाजपा से लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां एक रावण बैठा हुआ है। आयोजक सपा ने नेता कहा कि हम हर हालत में बहन बेटियों को उम्मीद की साइकिल वितरित करेंगे। उसके लिए चाहे उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़े, लेकिन वह अपने फैसले को नहीं बदलेंगे। अनुज प्रधान का कहना है कि हमारे कार्यक्रम को स्थानीय नेताओं के दबाव में जबरन केंसिल कराया है। लेकिन वह डर कर बैठने वाले नहीं हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User