बाराबंकी में PET परीक्षा: पुलिस ने अभ्यर्थियों को पहुंचाया केंद्र:14 केंद्रों पर 27,936 अभ्यर्थी हुए शामिल, मदद मिलने पर परीक्षार्थियों ने जताई खुशी
बाराबंकी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के लिए जिला प्रशासन और पुलिस तैयार है। जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 27,936 अभ्यर्थी शामिल हुए। रविवार सुबह 8 बजे से परीक्षा शुरू हुई। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अधिकारियों को परीक्षा सही तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष रखने पर जोर दिया। केंद्रों पर साफ पानी, साफ-सफाई और इमरजेंसी मेडिकल सुविधा रखने को कहा। अभ्यर्थियों को जूते और बेल्ट उतारने पड़े। उन्हें सिर्फ आधार कार्ड और PET एडमिट कार्ड ले जाने की इजाजत मिली। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में बाराबंकी पुलिस ने अभ्यर्थियों की मदद की। पुलिसकर्मियों ने अपने वाहनों से परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर पहुंचने में आसानी हुई। पुलिस की इस पहल से परीक्षार्थियों ने खुशी जताई। प्रशासन का मकसद परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित तरीके से कराना है। अधिकारियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी करने को कहा गया है। तस्वीरें देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)