हाईवे किनारे बेसुध मिला हेड कांस्टेबल निलंबित:चित्रकूट में नशे में धुत था, सीओ सिटी को जांच सौंपी गई
चित्रकूट में हाईवे किनारे बेसुध मिले पुलिसकर्मी पर विभाग ने कार्रवाई की है। पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा (45) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस ने 21 अक्टूबर को प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी थी सूचना मुख्य आरक्षी दीपक प्रकाश वर्मा कर्वी कोतवाली क्षेत्र में कालूपुर पाही और खोह के बीच हाईवे किनारे बेसुध मिले थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और मुख्य आरक्षी को चौकी ले गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर नवनीत सिंह ने उन्हें नशे में बताया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य आरक्षी पर वर्दी में लगातार नशे में रहने और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने के आरोप हैं। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। प्रारंभिक जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)