फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:कौशांबी जा रहे थे, परिजनों में शोक का माहौल

Oct 21, 2026 - 21:42
0
फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:कौशांबी जा रहे थे, परिजनों में शोक का माहौल
फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज पर एक सड़क हादसे में यूको बैंक मैनेजर शैलेन्द्र वर्मा की मौत हो गई। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। शैलेन्द्र कानपुर नगर के बर्रा गुजई, तात्या तोबे नगर के रहने वाले थे। वह कौशांबी जनपद में यूको बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वे अपनी कार से कौशांबी जा रहे थे। लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शैलेन्द्र के परिवार में उनकी पत्नी दीपिका, छह साल की बेटी आभ्या वर्मा और दस साल का बेटा आरूष हैं। हादसे के बाद उनकी मां जयदेई का बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User