आजमगढ़ में नवजात की मौत पर हंगामा:गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, अस्पताल के सामने शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, लापरवाही का आरोप
आजमगढ़ जिले के लालगंज में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल को पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीज भी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में कथित फर्जी डॉक्टरों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अस्पताल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं परिजन आजमगढ़ के लालगंज में नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का है, जहां भर्ती नवजात की मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल के सामने बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना ने तीन दिन पहले लालगंज के आसमा हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद तबीयत खराब होने पर नवजात को गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर नवजात को जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग पहले भी इसे सीज कर चुका था। लेकिन बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)