वाराणसी में दुकान के अंदर घुसकर युवक को पीटा:जग से सिर पर 8 बार किया हमला, हमलावरों से बचने के लिए दुकान में घुसा था

Oct 21, 2026 - 21:42
0
वाराणसी में दुकान के अंदर घुसकर युवक को पीटा:जग से सिर पर 8 बार किया हमला, हमलावरों से बचने के लिए दुकान में घुसा था
वाराणसी में बुधवार देर शाम बाइक सवार करीब 6 युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। हमलावरों से बचने के लिए युवक अनंत फूड कोर्ट के सामने स्थित एक दुकान में घुस गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के अंदर पहुंचकर भी उसे पीटना जारी रखा। युवक के सिर पर 8 बार जग से हमला किया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए है। घटना चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित हैदराबाद गेट के पास की है। अब पढ़िए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम हैदराबाद गेट के पास अनंत फूड कोर्ट के सामने एक युवक मौजूद था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे करीब 6 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुई मारपीट से बचने के लिए युवक भागकर पास की दुकान में घुस गया। आरोप है कि हमलावर भी उसके पीछे दुकान के अंदर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान दुकान में रखे सामान से युवक पर हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना को लेकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किए जाने की भी चर्चा हुई, हालांकि पुलिस ने पानी के जग से हमला किए जाने की जानकारी दी है। लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया युवक को दुकान के अंदर पिटता देख दुकान संचालक और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद युवक को हमलावरों से बचाया जा सका। इसके बाद दोनों पक्ष मौके से चले गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। सिर पर 8 बार किया हमला पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक जमीन पर पड़ा है। एक युवक के हाथ में चाकू लेकर अंदर आता है। इसके बाद दूकान में रखे जग से उसके सिर पर 8 बार हमला करता है। इसके बाद हाथ में चाकू लेकर भाग जाता है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया- युवक पर दुकान के अंदर रखे पानी के जग से हमला किया गया था। घटना के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User