4 को गोरखपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन:तैयारियों में जुटे भाजपाई; बैठक की, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर 4 नवंबर को गोरखपुर आ रहे हैं। सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों ने उनके आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक की। दिन में कार्यक्रम स्थल महाराणा प्रताप इंटर कालेज में व्यवस्था देखने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 4 नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचकर विशाल सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" पदयात्रा शुरू होगी, जो महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से चलकर गोलघर काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी यात्रा में शामिल रहेंगे।
पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन (सर्किट हाउस) में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम को जनप्रतिनिधियों की बैठक और फिर प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद वे रात्रि विश्राम करेंगे।
5 नवंबर को सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद वे एनेक्सी भवन में पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारियों और पूर्व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्व सांसदों (राज्यसभा/लोकसभा), पूर्व विधायकों व विधान परिषद सदस्यों, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों तथा पूर्व नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्षों की बैठक होगी। अंत में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 सांगठनिक जिलों के प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से मुलाकात के बाद वे गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।
विनोद राय ने कहा कि पदयात्रा ऐतिहासिक जनसमर्थन वाली होगी और आम लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं इस पदयात्रा अभियान के क्षेत्रीय संयोजक रंजीत राय "बड़े" ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और पदयात्रा की सभी तैयारियां शानदार ढंग से पूर्ण कर ली गई हैं। गोरखपुर क्षेत्र का हर कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। यह पदयात्रा ऐतिहासिक होगी और जनता का अपार समर्थन इसमें स्पष्ट दिखाई देगा। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का यह संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।" इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह , क्षेत्रीय महामंत्री डॉ सत्येंद्र सिन्हा, डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन,राहुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, संजीव राय,कृष्णगोपाल जयसवाल, राजेश गुप्ता, राधेश्याम पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी,ध्रुव श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता,वैभव पाण्डेय, राजेश पाल चौधरी, क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी राहुल तिवारी,जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम , जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)