अमेठी में मुठभेड़ में 32 मुकदमों का आरोपी वकील घायल:भाई गिरफ्तार, 15 दिन पहले चार घरों में चोरी का आरोप
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके भाई चांद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्प्लेंडर बाइक से चोरी की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुकहा रामपुर गांव के पास का है। पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 15 दिन पहले शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी करने वाले बदमाश स्प्लेंडर बाइक से निकले हैं। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके भाई चांद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को तमंचा, जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के जेवर और स्प्लेंडर बाइक मिली। वकील पर कई जिलों में 32 मुकदमे दर्ज वकील अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के इटौजा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ अमेठी, अयोध्या और लखनऊ समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम, बाजार शुकुल पुलिस और इन्हौना पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद थीं। चार चोरी की घटनाओं में शामिल होने का आरोप अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी के मुताबिक, वकील ने 15 दिन पहले अपने साथियों के साथ शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की चार बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)