लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा कल:शिवराज सिंह चौहान लखनऊ और जेपी नड्डा बरेली में रहेंगे
भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा मंगलवार से प्रदेश में शुरू होगी। यात्रा के पहले दिन 3 नवंबर को अवध क्षेत्र की पद यात्रा लखनऊ और ब्रज क्षेत्र की यात्रा बरेली में होगी। लखनऊ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बरेली में केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा यात्रा में शिरकत करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और अन्य मुद्दों पर विपक्ष (विशेष कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन) द्वारा फैलाया जा रहे हैं कथित भ्रम और विरोध के नाम पर जो अराजकता फैलाई जा रही है। उसको लेकर भाजपा की ओर से एक देशव्यापी जन जागरण अभियान लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ है! चलाया जा रहा है। अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों संवैधानिक मर्यादाओं और कानून के शासन के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास है। लोकतंत्र में विरोध असहमति का अधिकार सभी का है लेकिन इसके साथ शांति अनुशासन और संवैधानिक संस्थाओं को सम्मान भी आवश्यक है वर्तमान समय में जिस प्रकार विपक्ष देश विरोधी ताकतों के दम पर समाज में अराजकता हिंसा फैलाई जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को लोक भवन से परिवर्तन चौक तक पद यात्रा निकाली जाएगी। पद यात्रा में करीब 40 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी यात्रा में शामिल होंगे। पटेल ने बताया कि 4 नवम्बर को गोरखपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता को मिटाने का संकल्प लेकर पदयात्रा निकालेंगी। 4 नवम्बर को प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में भाजपा पदयात्राएं निकलेंगी। 5 नवम्बर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की देश विरोधी राजनीति, सत्ता परिवर्तन के खतरनाक ऐजेंडे और देश को अस्थिर करने के घातक मंसूबों को पदयात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)