दंगे के मुकदमे में आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार:पुलिस का दावा- सद्दाम खान मोबाइल घर छोड़कर भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड पहुंचा था

Nov 03, 2026 - 00:03
0
दंगे के मुकदमे में आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार:पुलिस का दावा- सद्दाम खान मोबाइल घर छोड़कर भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड पहुंचा था
बरेली दंगे से जुड़े मुकदमे में कैंट पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इज्जतनगर के फरीदपुर चौधरी निवासी सद्दाम खान को उसके घर से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि वह 19 सितंबर 2025 को मौलाना तौकीर रजा की मौजूदगी में हुई बैठक में शामिल हुआ था। उसने 26 सितंबर को मोबाइल फोन घर पर छोड़कर भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की बात भी बताई। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को कोतवाली में दंगे के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें मौलाना तौकीर रजा समेत 25 लोगों को आरोपी बनाया गया था। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत कैंट पुलिस सद्दाम की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि 19 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा फरीदपुर चौधरी आए थे। सभासद नासिर खान के घर बैठक रखी गई थी, लेकिन अधिक लोगों के पहुंचने पर इसे बेग बैंक्वेट हॉल में किया गया। बैठक में करीब 100 से 125 लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, बैठक में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद अधिक से अधिक लोगों को इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने के लिए कहा गया था। सद्दाम ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और घटना के दौरान भीड़ के साथ कचहरी की तरफ भाग गया। पुलिस ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ बारादरी थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User