कौशांबी में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:कुछ महीने पहले कमाकर लौटा था, इकलौता बेटा था; सौतेली मां से झगड़े के बाद उठाया कदम

Nov 02, 2026 - 23:13
0
कौशांबी में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:कुछ महीने पहले कमाकर लौटा था, इकलौता बेटा था; सौतेली मां से झगड़े के बाद उठाया कदम
कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा नगर पंचायत में सोमवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना रात करीब 8 बजे वार्ड नंबर 2, अंबेडकर नगर की है। 24 वर्षीय अंकित गौतम की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंकित छत्रपाल का बेटा और परिवार का इकलौता बेटा था। बताया गया कि वह कुछ महीने पहले दूसरे प्रदेश से कमाकर घर लौटा था। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, घर में सौतेली मां से उसका अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह से परेशान होने की बात भी सामने आई है। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User