दीपावली का राशिफल:94 साल बाद गुरु-राहु, मंगल-शुक्र और सूर्य के दुर्लभ योग में मनेगी दीपावली, जानिए राशियों पर असर और उपाय
आज (रविवार, 8 नवंबर) दीपावली पर गुरु की केतु के साथ युति और गुरु-राहु की परस्पर एक दूसरे पर दृष्टि है। मंगल, शुक्र और सूर्य नीच राशि में हैं। नीच राशि में स्थित मंगल की सूर्य और राहु दोनों पर दृष्टि बनी हुई है। आज स्वाति नक्षत्र रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। इस नक्षत्र और इन योगों में सफेद हाथी पर सवार माता लक्ष्मी को पूजन करना श्रेष्ठ माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, सूर्य, मंगल और शुक्र नीच राशि में स्थित हैं और गुरु-केतु की युति के साथ उनकी राहु पर दृष्टि के साथ राहु पर मंगल की भी दृष्टि है। यह योग दीपावली पर 94 वर्षों के बाद बन रहा हैं। इससे पूर्व 29 अक्टूबर 1932 को इस योग में दीपावली मनाई गई थी। इस वर्ष राहु के नक्षत्र के योग के साथ और मंगल-गुरु की राहु पर दृष्टि होने से यह व्यापार के लिए अति उत्तम समय है। लाभ वृद्धि के साथ सभी को सुख की प्राप्ति होगी। नए कार्य शुरू होंगे और पिछले कई वर्षो से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दीपावली पर इन योगों का कैसा असर हो सकता है और राशि अनुसार उपाय… उपाय : दीपावली की पूजा के समय मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें। उपाय : दीपावली की रात सफेद मिठाई का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं और कमल का फूल चढ़ाएं। उपाय : पूजा में मां लक्ष्मी के सामने घी का नौ बत्तियों वाला दीपक जलाएं और ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मंत्र का 108 बार जप करें। उपाय : मां लक्ष्मी को कलावा (मौली) और गुलाल चढ़ाएं, साथ ही पूजा के बाद किसी कन्या को खीर का प्रसाद खिलाएं। उपाय : दीपावली की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा में एक चांदी का सिक्का रखें और उस पर चंदन का तिलक लगाकर पूजा करें। उपाय : मां लक्ष्मी को पान का बीड़ा चढ़ाएं और तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। उपाय : दीपावली पूजन में श्रीयंत्र की स्थापना करें और मां लक्ष्मी को गुलाब का अत्तर (इत्र), मखाने की खीर अर्पित करें। उपाय : मां लक्ष्मी को लाल वस्त्र और शंख अर्पित करें। रात के समय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। उपाय : मां लक्ष्मी को पीले फल और केसरयुक्त खीर का भोग लगाएं। ॐ महालक्ष्मी नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। उपाय : पूजा स्थल पर दक्षिणवर्ती शंख रखें और उसमें जल भरकर मां लक्ष्मी की आरती के बाद पूरे घर में छिड़कें। उपाय : दीपावली की रात मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देव का पूजन करें और घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। उपाय : दीपावली की पूजा में मां लक्ष्मी को हल्दी की 5 गांठें अर्पित करें और पूजन के बाद उन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)