प्रयागराज के तालिब ने इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में रजत जीता:दिसंबर में होने वाली ऑल इंडिया गेम्स के लिए चुने गए

Nov 08, 2026 - 20:25
0
प्रयागराज के तालिब ने इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग में रजत जीता:दिसंबर में होने वाली ऑल इंडिया गेम्स के लिए चुने गए
प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे वेटलिफ्टर मोहम्मद तालिब ने पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मेघालय में 5 और 6 नवंबर 2026 को हुई प्रतियोगिता में तालिब ने स्नैच में 132 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 165 किग्रा वजन उठाया। उनका कुल वजन 297 किग्रा रहा और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर तालिब का चयन दिसंबर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में होने वाले ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह यादव, प्रशिक्षक प्रवीण जायसवाल, सचिव विक्रांत मनी मिश्रा, विनोद दुबे और रवि शर्मा ने उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User