साइड लगने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर हमला:हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल से छुट्टी के बाद जेल भेजा, मारपीट में दोनों घायल

Nov 08, 2026 - 20:25
0
साइड लगने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर हमला:हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल से छुट्टी के बाद जेल भेजा, मारपीट में दोनों घायल
बागपत में हेड कांस्टेबल दिलशाद पर हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर जोगिंदर को रविवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों के बीच गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। दिलशाद नोएडा में तैनात हैं। साइड देने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार शाम दिलशाद परिवार के साथ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान जोगिंदर भी गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। गाड़ी को साइड देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसमें दिलशाद और जोगिंदर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोबारा पकड़कर किया था गिरफ्तार मारपीट के दौरान बाजार में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जोगिंदर को पकड़ लिया था, लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। कुछ दूरी पर पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जोगिंदर को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत सामान्य होने पर रविवार शाम करीब 4 बजे उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर दर्ज हैं 21 आपराधिक मामले दिलशाद के भाई साजिद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जोगिंदर बागपत कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User